फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   External relation and strong winds ravaged crops

फागुन लगी सावन की झड़ी, फसलें तबाह

Tue, 03 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 03 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
External relation and strong winds ravaged crops

बदलते मौसम का कहर सोमवार को भी जारी रहा। तेज बारिश तो बंद हो गई लेकिन हवाओं ने किसानों को झकझोर दिया है। तेज रफ्तार से चली हवाओं से दलहनी व तिलहनी फसलों के फूल झड़ गए वहीं गेहूं के पौधे खेत में जमींदोज हो गए। इससे किसानों को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

 
शनिवार रात को शुरू हुई बारिश रविवार को आधी रात 12 बजे बंद हुई। 24 घंटे में 48.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को तेज बारिश तो नहीं हुई लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


सूर्यदेव बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे। सोमवार की भोर पहर तेज हवाएं चलने लगी थीं जो दोपहर बाद तक चलती रहीं। तेज गति से चली हवाओं ने फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। सरसों, अरहर के पौधों में लगे फूल तेज हवाओं से झड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गेहूं के पौधे भी जमीन पर गिर गए। इससे किसानों को तगड़ा नुकसान हुआ। बेमौसम की बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा है। किसान परेशान हैं। वहीं सोमवार शाम करीब 5 बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छा गए।


मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सोमवार शाम तक आसमान में बादल छाए रहे हैं। देरशाम बारिश होने की आशंका है। डॉ. सिंह के मुताबिक, मंगलवार से मौसम खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed