फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Even taking account of the bank's cash exit

बैंक का कैश है तो भी लेखा जोखा लेकर निकलें

Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Even taking account of the bank's cash exit
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में धनबल को रोकने के लिए आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिला प्रशासन को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर बैंकर्स को एएसपी ने कैश का लेखा जोखा साथ लेकर चलने के आदेश दिए हैं। साथ ही बैंकर्स को कैश ले जाने पर पुलिस को सूचना देने पर सुरक्षा मुहैय्या कराने का भरोसा दिलाया। एएसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार को बैंक मैनेजर के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। एएसपी ने सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद बैंक मैनेजरों से चुनाव के चलते बैंक से दूसरी शाखाओं में कैश पहुंचाने के दौरान कैश वैन में सवार अधिकारी के पास कैश का संपूर्ण लेखा-जोखा होने के निर्देश दिए। कैश का रिकार्ड न होने पर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत फ्लाईंग स्कावयड़ की कार्रवाई की जानकारी दी। इसके अलावा एक बैंक से दूसरी बैंक कैश ले जाने पर कोतवाली में सूचना देने की बात कही। सूचना होने पर कैश वैन की सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की निगरानी का भरोसा दिया। साथ ही अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहने व सुरक्षा गार्ड, जनरेटर आपरेटर व बैंक में तैनात निजी कर्मियों का पुलिस से सत्यापन हर हाल में कराने के निर्देश दिए। जिससे कि बैंकों की सुरक्षा पुख्ता बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed