फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   enternational yoga day in unnao do yoga from home

उन्नावः योग से दूर होगा मानसिक दबाव, कोरोना के कारण इस बार घर से करें योग

Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
enternational yoga day in unnao do yoga from home
कोरोना महामारी से जहां सारा विश्व चिंतित है वहीं शिक्षार्थी भी मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में जरूरत है शिक्षा के साथ-साथ उनमें सृजन करने की कला भी जागृत हो। ऐसी क्रिया-कलाप उनकी दैनिक क्रिया में शामिल हों।
विज्ञापन

शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो। इसी उद्देश्य से नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित सभी शाखाओं में बच्चों की ऑन लाइन पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में गुणात्मक विकास के लिए योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

21 जून को विश्व योग दिवस पर इस बार कोविड की महामारी के चलते बच्चे विद्यालय में योग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में शिक्षार्थी घरों पर अभिभावकों के साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अंजना भदौरिया ने बताया कि ग्रुप से जुड़े करीब 12 हजार बच्चे सुरक्षित योग दिवस की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे अपने परिवार के साथ योगाभ्यास करके विद्यालय को वीडियो व फोटो भी भेज रहे हैं। विद्यालय के निदेशक वेणु रंजन भदौरिया ने बच्चों के विभिन्न संदेश परक पोस्टर्स व योगाभ्यास को देखकर उनका हौसला बढ़ाया।
हुनर को सराहते हुए कहा कि यह नियमित अभ्यास है जो बच्चों की कला कृतियों में सजीवता के साथ-साथ उनको योग में पारंगत बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed