फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Encroachment removed in Maurawan town, shopkeepers and former MLA protested

Unnao News: मौरावां कस्बे में हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदारों व पूर्व विधायक ने किया विरोध

Wed, 20 Aug 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 20 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Maurawan town, shopkeepers and former MLA protested
फोटो नंबंर-30- मौरावां कस्बे में मुख्य मार्ग किनारे किया गया अतिक्रमण तोड़ते कर्मचारी और दुकानद
मौरावां (उन्नाव)। कस्बे अक्सर जाम का कारण बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। एक किलोमीटर दायरे में तीस से अधिक स्थाई व अस्थाई कब्जे हटाए गए। इस दौरान दुकानदारों ने नाराजगी जताई। पूर्व विधायक उदयराज यादव भी पहुंचे और विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

मौरावां कस्बे में सड़क तक अतिक्रमण कर लगाई गईं दुकानों और वाहन खड़े होने से दिन में कई बार जाम भी लगता था। कई बार नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर मंगलवार शाम को तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाए। कस्बे में मोतेश्वर मंदिर से हिलौली मोड़ व स्टेशन रोड तक सड़क और फुटपाथ को खाली कराया गया। नगर पंचायत की ओर से मंगलवार सुबह मुनादी कराई गई और शाम को ईओ मौरावां संतोष चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई होते देख दुकानदारों ने टिनशेड, गुमटी व अन्य कब्जे हटाना शुरू किया। जो बचा उसे कर्मचारियों ने जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश रहा। सूचना पर सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव भी पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि इतना अन्याय ठीक नहीं है। सरकार बदलेगी तब ऐसे मनमाने अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed