{"_id":"e548f739bc4ad77eff9b39c211f5598e","slug":"employment-will-make-urban-living-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी आजीविका केंद्र दिलाएगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी आजीविका केंद्र दिलाएगा रोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक केंद्र पूरन नगर में स्थापित शहरी आजीविका केंद्र का शुभारंभ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्थापित शहरी आजीविका केंद्र असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के हितों के लिए किया जाने वाला एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी ने बताया कि शहरी आजीविका केंद्र में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों जैसे राजमिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, बढ़ई, एसी/फ्रिज/टीवी मकैनिक, पेंटर, नर्सिंग सहायक, आया, घरेलू नौकर/नौकरानी, चौकीदार, गार्ड, ड्राइवर, माली, सफाईकर्मी तथा मजदूरों आदि का 100 रुपये में पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद उन्हें संबंधित क्षेत्र में रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक कामगार का पुलिस द्वारा सत्यापन भी होगा। शहरी आजीविका केंद्र के प्रबंधक यूसी पांडेय ने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य प्रचार प्रसार द्वारा कामगारों की सेवाओं की पहुंच बढ़ाना, उन्हें दलालों तथा बिचौलियों के शोषण से बचाना और उनकी सेवाओं के बदले उन्हें उचित पारिश्रमिक दिलाना है। इस अवसर पर डूडा के लेखाकार जीएस चौधरी, लिपिक शैलेश चंद्र दुबे तथा कार्यदायी संस्था (अवार्ड) के सुनील सिंह व सोनी मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन