{"_id":"6005d2438ebc3e2c50456ebf","slug":"ellection-unnao-news-knp606770382","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 203 नये बूथों पर पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 203 नये बूथों पर पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
विकासभवन सभागार में खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत वार्डों की मैपिंग की जानकारी देते डीडी
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। त्रिस्तरयी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पांच साल में जिले में 1.10 लाख वोटर बढ़ने से 203 नये बूथ बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में 86.88 लाख मतपत्र की पहली खेप आ गई है। सोमवार को विकास भवन में हुई बैठक में वार्डों की मैपिंग शुरू करने को कहा गया है। मैपिंग होने के बाद पता चला कि किस मोहल्ले के कितने वोट किस बूथ पर पड़ेंगे।
सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी मनीष कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय कुमार द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाना है।
इससे पहले 12943 ग्राम पंचायत वार्डों की मैपिंग कराई जानी है। इस पर काम शुरू भी हो चुका है। बीडीओ अपने विकासखंड की ग्राम पंचायतों के वोटर और वार्डों की संख्या का मिलान करें। इसके लिए सभी को यूजर आईडी दी जा रही है। इसके जरिये वह ऑनलाइन ही इसे देख सकेंगे। खंड विकास अधिकारियों की ही जिम्मेदारी होगी कि वह देखे कि कौन वार्ड किस बूथ में जा रहा है। 20 जनवरी तक इस कार्य को पूरा करना है। पांच साल में 1.10 लाख वोटरों में इजाफा हुआ। अब वोटरों की संख्या बढ़कर दो लाख 23 हजार 799 हो गई है। इस कारण 203 नये बूथ बने हैं। पिछले चुनाव में 3454 बूथ थे। इस बार संख्या बढ़कर 3657 हो गई है।
विज्ञापन
अलग-अलग रंग के मतपत्र
इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतपत्र से होंगे। इसलिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद का मतपत्र हरे रंग का होगा। जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र रखा गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद का मतपत्र नीले रंग और ग्राम पंचायत सदस्य का मतपत्र सफेद रंग का होगा।
--
भाजपाइयों से तैयारी को कहा
नवाबगंज। ब्लॉक के प्रथम और चतुर्थ वार्ड की बैठक भाजपा पंचायत चुनाव जिला संयोजक व जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। संयोजक ने कहा कि पार्टी क्षेत्र की स्थितियों को ध्यान में रखकर प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, ब्लॉक संयोजक मुकुंद मोहन त्रिपाठी, वार्ड संयोजक रोहित प्रधान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्लेश दीक्षित, जगत पाल, संजय शर्मा, नीरज राजपूत, कृष्ण कुमार तिवारी व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी मौजूद रहे। (संवाद)
--
गांवों में लगाई जाने लगी होर्डिंग्स
पुरवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही अभी न घोषित हुई हों लेकिन विभिन्न पदों के दावेदार तैयारी में जुट गए हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों की होर्डिंग, बैनर आदि अब गांवों में दिखने लगे हैं। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होते ही गांव में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले चुनाव में कम मतों से हार का मुंह देखने वाले प्रत्याशी इस बार जीत की उम्मीद से अभी से ही वोटरों को लुभाने लगे हैं। गांव की चौपालों में राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।