{"_id":"580472888c4c57bc8889ae766b4702ef","slug":"electricity-cuts-people-suffering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों गुल रही बिजली, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों गुल रही बिजली, लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 19 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोनिक उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली न आने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। इसके अलावा पानी की भी समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। घंटों बिजली न आने से अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे।
400 केवी सोनिक उपकेंद्र में मंगलवार को 8 बजे काम शुरू हुआ। काम प्रारंभ होने से पहले बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पहले बताया गया था कि दोपहर 12 बजे काम पूरा हो जाएगा। लेकिन जैसे ही निर्धारित समय बीता और आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन करना शुरू किया।
अनुरक्षण कार्य के चलते शहर के आवास विकास कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र, चमरौली प्रथम, द्वितीय, इब्राहिमाबाद सबस्टेशन, पुरवा व पीडी नगर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति गुल रही। शहरवासी बिजली न आने से बेहाल नजर आए। घंटों बिजली न आने से लोगों के घरों व दुकानों में लगे इनवर्टर भी धड़ाम हो गए।
विज्ञापन
विकास भवन का जनरेटर खराब होने से कार्यालयोें में अंधेरा सा पसरा रहा। बताया जाता है कि ट्रांसमिशन को पहले काम कराने की परमीशन ही नहीं मिली। सुबह 9 बजे के बाद अनुमति मिली तो कर्मचारियों को बुलाकर काम शुरू कराया गया। इसके बाद समय के साथ काम भी बढ़ता गया। आखिर में दोपहर 3.30 बजे के करीब अनुरक्षण कार्य पूरा हो पाया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। सात घंटे से अधिक समय के बाद बिजली आने से लोगों की जान में जान आई।
चार घंटे में काम पूरा करने का दिया था पत्र
ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम पूरा करने का पत्र भेजा था। लेकिन अनुरक्षण कार्य में तीन घंटे और लग गया। दोपहर लगभग 3.30 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। - रामबुझारत, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम।