फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electrical wire fell on woman, death

महिला पर टूटकर गिरा विद्युत तार, मौत

Thu, 13 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electrical wire fell on woman, death
मृतका सुखदेई का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
असोहा। जानवराें को चारा देने के लिए घर के बाहर निकली महिला के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जब तक उसे तार से अलग किया जाता विद्युत प्रवाह शुरू होने से करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि झूलते तारों को सही कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे महिला की जान चली गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के संडौली गांव निवासी सुखदेई (46) पत्नी गंगाराम बुधवार सुबह भैंस को चारा देने घर के लिए बाहर गोड़े में जा रही थी। तभी वह बारिश के चलते ढीले हाईटेंशन लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई और वह टूटकर सुखदेई पर गिर गया। विद्युत प्रवाह शुरू होने से सुखदेई की करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रजनीकांत पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुखदेई की अचानक हुई मौत से बेटे संजय, बिंदाप्रसाद, बेटी छंगन व ननका का रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान होरीलाल ने बताया कि गांव की विद्युत लाइन बहुत दिनाें से जर्जर है। कई बार विभागीय अधिकारियाें से शिकायत भी की गई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। थाना प्रभारी इसरत हुसैन ने बताया कि करंट से मौत की बात प्रकाश में आई है। परिजनों की ओर से आरोप जैसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के पुरवा एक्सईएन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। विद्युत लाइन जर्जर होने की जानकारी नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी और विभाग की कमी होने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा और लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed