{"_id":"8a95a316fcb6cb15096ee0839602c290","slug":"electrical-connections-are-strayed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कांशीराम कालोनी में बिजली कनेक्शन के लिए लोग भटक रहे हैं। बिजली न आने से यहां के निवासियों को पानी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। बिजली कनेक्शन के लिए शुक्रवार को कुछ महिलाओं ने डीएम और एक्सईएन को ज्ञापन देकर कनेक्शन करवाने की मांग की।
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी की रहने वाली शारदा देवी, सुनीता, आरती गौतम, शिवकुमारी ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि नए ब्लाक बनकर तैयार हो गए हैं। इन ब्लाकों में बने आवासों में वायरिंग का काम पूरा हो चुका है इसके बाद भी अभी तक आवासों के आवंटियों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
इससे उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पानी की भी समस्या हो रही है। कलेक्ट्रेट से निकलने के बाद कांशीराम कालोनी की महिलाएं विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंची और बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांग की। एक्सईएन ने जल्द बिजली कनेक्शन करवाने का आश्वासन देकर महिलाओं को वापस भेजा। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी देवी, रिंकी, सुमन, रेशमा, मालती आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन