फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

वोटर कार्ड पास फिर पुरी न हुई मतदान की आस

Wed, 23 Feb 2022 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। वोटर कार्ड होने के बाद भी कई पोलिंग बूथों पर वोटरों को सूची में नाम न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। वहीं कोई पहले से ही वोट पड़े होने की जानकारी पाकर सन्न रह गया।
विज्ञापन

भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के दुंदपुर मवईया निवासी रमाकांती पत्नी अविनाश बूथ पर मतदान करने पहुंचीं तो पीठासीन अधिकारी ने सूची में नाम न होने की जानकारी देकर उन्हें वापस कर दिया। रमाकांती ने बताया कि उनके पास वोटर कार्ड है। गांव में करीब 40 से 50 लोग ऐसे रहे जिनके पास कार्ड था लेकिन मतदान से वंचित रहना पड़ा। नवाबगंज में भी बीएलओ की लापरवाही से कई लोग मतदान से वंचित रह गए।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने बूथ पर बीएलओ की लापरवाही से लोग मतदान नहीं कर सके। वोटरों का आरोप है कि वह मतदान स्थल पर काफी देर तक भटकते रहे। कई मतदाता भाग संख्या बदलने से लिस्ट में मिलान नहीं कर पाए। यहां पिंक बूथ गिरा पड़ा था। सुमेरपुर के सचिन ने आरोप लगाया कि वह जब मतदान करने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पहले ही पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण के साहबखेड़ा पोलिंग बूथ पर बलऊखेड़ा निवासी रामकिशोर पर्ची व आधार लेकर घूमते रहे। पीठासीन अधिकारी ने किसी ने पहले ही उनका वोट डाल देने की जानकारी देकर वापस कर दिया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष शुक्ल की शिकायत पर पीठासीन अधिकारी ने बीएलओ को वहां से हटा दिया। उधर, हड़हा के 65 नंबर बूथ पर वोटिंग मशीन में गड़बड़ी से कुछ समय तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed