फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

जो कसौटी पर खरा, उसे ही वोट के लिए चुना

Wed, 23 Feb 2022 09:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
election
औरास के राष्ट्रीय इंटर कालेज में मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। चुनाव को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह रहा। टोलियों में मतदान केंद्र पहुंची महिलाओं ने कहा कि वोट ही उनकी किस्मत बदलेगा। उन्होंने अपने हक के लिए वोट डाला है। कहा कि जो कसौटी पर खरा है, उसे ही चुना है।
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइन दिखी। उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव में नहीं हैं। पहले वह परिवार के मुखिया के कहने पर मताधिकार का प्रयोग करतीं थीं। लेकिन इस बार उन्होंने प्रत्याशी का चयन किया है। शहर के जीआईसी मतदान केंद्र पर मौजूद शारदा शर्मा ने कहा कि वोट डालने के बाद ही घर में नाश्ता बनाएंगी। रोमी शुक्ला ने भी पहले वोट और बाद में अन्य काम की बात कही। कई महिलाएं पति व परिजनों के साथ पहुंचीं। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे।
विज्ञापन

शहर के किला, तालिबसराय, कंजी, आईबीपी, जेरधुस आदि मुस्लिम बहुल मोहल्लों में बने पोलिंग बूथों पर मुस्लिम महिलाओं की लाइन लगी रही। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। मियागंज ग्रामीण के पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं तबस्सुम, शबनम, शीबा आदि ने बताया कि वह मतदान के लिए उत्साहित हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुई भीड़ शाम तक रही। रन्नो, हसीना, शीबा, सना व दीबा आदि ने भी मतदान किया। असोहा में भी भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं बूथ पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार है। एक वोट अच्छी सरकार चुनने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed