{"_id":"62165a7746c39f313f0c3abf","slug":"election-unnao-news-knp6821716191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो कसौटी पर खरा, उसे ही वोट के लिए चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो कसौटी पर खरा, उसे ही वोट के लिए चुना
विज्ञापन
औरास के राष्ट्रीय इंटर कालेज में मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चुनाव को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह रहा। टोलियों में मतदान केंद्र पहुंची महिलाओं ने कहा कि वोट ही उनकी किस्मत बदलेगा। उन्होंने अपने हक के लिए वोट डाला है। कहा कि जो कसौटी पर खरा है, उसे ही चुना है।
सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइन दिखी। उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव में नहीं हैं। पहले वह परिवार के मुखिया के कहने पर मताधिकार का प्रयोग करतीं थीं। लेकिन इस बार उन्होंने प्रत्याशी का चयन किया है। शहर के जीआईसी मतदान केंद्र पर मौजूद शारदा शर्मा ने कहा कि वोट डालने के बाद ही घर में नाश्ता बनाएंगी। रोमी शुक्ला ने भी पहले वोट और बाद में अन्य काम की बात कही। कई महिलाएं पति व परिजनों के साथ पहुंचीं। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे।
शहर के किला, तालिबसराय, कंजी, आईबीपी, जेरधुस आदि मुस्लिम बहुल मोहल्लों में बने पोलिंग बूथों पर मुस्लिम महिलाओं की लाइन लगी रही। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। मियागंज ग्रामीण के पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं तबस्सुम, शबनम, शीबा आदि ने बताया कि वह मतदान के लिए उत्साहित हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुई भीड़ शाम तक रही। रन्नो, हसीना, शीबा, सना व दीबा आदि ने भी मतदान किया। असोहा में भी भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं बूथ पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार है। एक वोट अच्छी सरकार चुनने में मदद कर सकता है।