फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

प्रधान की 11 सीटों में सात पर महिलाओं का कब्जा

Wed, 12 May 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। प्रधान पद की खाली 11 सीटों में हुए चुनाव में सात पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया है। इसमें छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। शेष चार सीटों पर पुरुष प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

26 अप्रैल को चुनाव से पहले प्रधान पद के कई प्रत्याशियों की मौत के बाद 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने रिक्त सीटों पर नौ मई को मतदान कराया था। मंगलवार को इन पदों की मतगणना कराई गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इसमें विकास खंड फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत अहमदाबाद माथर में सरजूदेई के सिर जीत का सेहरा बंधा। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रामपति को 12 मतों से हराया। सफीपुर की ग्राम पंचायत फतेहपुर में सुबोध कांती ने कड़े मुकाबले में मुरली को तीन मतों से पराजित कर दिया। अटवा मोहाल ओसिया में लक्ष्मी तिवारी ने अंजू को 60 मतों से हराया। सिकंदरपुर कर्ण की लखापुर में हृदयेश कुमार को एक वोट से जीत मिली। उन्होंने राजाराम को हराया। बिछिया विकास खंड की ग्राम पंचायत बड़ौरा से ऊषा देवी ने पूनम त्रिपाठी को 82, जमुका से विजय शंकर ने मोतीलाल को 148, इछौली से रामचंद्र ने मनोज को 60 और बदलीखेड़ा से उमेश ने बलबीर को 90 वोटों से हरा दिया। बीघापुर के सगवर में दीक्षा मिश्रा ने किरन देवी को 36 मतों से हराया। लालगंज प्रथम से दुलारा देवी प्रधान बनीं। उन्होंने फूलकली को 364 मतों से पराजित किया। हिलौली के बरौला में बीना साहू के सिर जीत का सेहरा बंधा। बीना ने ज्योति साहू को 148 मतों से हराया। विजेताओं को नवनिर्वाचित प्रधान का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed