{"_id":"adeceb4ad7cee7f0ff743e490a3cf041","slug":"election-tomorow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में स्नातक चुनाव कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में स्नातक चुनाव कल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर खंड स्नातक चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को मतदान होंगे। वोटिंग के लिए 53 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को 8 जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। तीन सौ कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदेयस्थलों के लिए रवाना होंगी।
एमएलसी जगेंद्र स्वरूप की मौत के बाद रिक्त हुई कानपुर खंड स्नातक चुनाव की सीट पर 19 जनवरी को चुनाव होंगे। ऐसे निर्वाचक जिनके पास पहचान पत्र नहीं है आयोग ने इसके लिए 9 विकल्प दिए हैं। वोटर इन वैकल्पिक दस्तावेजों की सहायता से खंड स्नातक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जनपद में 39579 मतदाता हैं। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ 3 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनके साथ एक माइक्रोआब्जर्वर भी मौजूद रहेगा। कुल 60 पार्टियां बनाई गई हैं। सात पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रति पार्टी पांच कर्मचारियों के हिसाब से कुल 300 कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
मतगणना कानपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में होगी। मतदान के बाद मतपेटियां निराला प्रेक्षागृह में नियत काउंटर पर पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथवार जमा कराएंगे।
रविवार को सुबह आठ बजे सभी मतदान पार्टियां निराला प्रेक्षागृह पर उपस्थित होंगी और उसी दिन आवंटित मतदेयस्थल को रवाना किया जाएगा। 19 तारीख को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चुनाव होगा। जानकारों के मुताबिक, इस बार खंड स्नातक चुनाव ड्यूटी से महिला कर्मचारियों को हटा दिया गया है।