{"_id":"587bb9024f1c1b700defe22a","slug":"election-duty-will-not-pretend-to-be-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
officers in meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने ड्यूटी से कतराने वाले मतदान कर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए हर हाल में ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। बीमारी की बहानेबाजी करने वालों को मेडिकल बोर्ड की जांच से गुजरना होगा। जांच में क्लीन चिट होने पर कार्मिक की सर्विस रोल में ‘सरकारी कार्य में अक्षम’ का कमेंट दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। मतदान बूथों के साथ-साथ सुरक्षा व अन्य बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि कार्मिकों को मतदान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी को हर हाल में मतदान ड्यूटी करनी होगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बीमारी का बहाना बताने वालों का मौके पर ही जांच कराने की व्यवस्था की है। मेडिकल बोर्ड की जांच में फिट न होने पर ड्यूटी से तो छुटकारा मिलेगा लेकिन सर्विस रोल में ‘सरकारी कार्य में अक्षम’ का कमेंट दर्ज करने का आदेश डीएम ने दिया। डीएम ने कहा कि सभी कार्यालयध्यक्षों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों की ड्यूटी 19 जनवरी को उपलब्ध करा दी जाएगी। ड्यूटी पत्र उसी दिन रिसीव कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्वाचन प्रभारियों को सभी कार्योें को चेक लिस्ट के अनुसार कार्य करने की बात कही। डीएम ने ईवीएम मशीनों को चेक कर पूरी तरह अपडेट रखने के आदेश दिए। वहीं मतदेय स्थलों पर बैरीकेटिंग, बिजली व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, मतगणना, वीडियोग्राफी व कंट्रोलरूम के बारे में विस्तृत समीक्षा कर व्यस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीडीओ संजीव सिंह ने कार्यालयाध्यक्षों को 22 जनवरी को होने वाले मतदान प्रशिक्षण में सौ फीसदी कार्मिकों की उपस्थित दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी नेहा पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट डा. अशोक सिंह, एडीएम बीएन यादव, एसडीएम मेधा रूपम, मनीष बंसल, राजमुनि यादव, मृत्युंजराम, पूजा अग्निहोत्री भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सीएएफ संग पुलिस ने किया रूटमार्च
विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर रविवार को शहर में पुलिस व सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स) ने सीओ सिटी के नेतृत्व में रूट मार्च किया। सीओ सिटी हृदेश कठेरिया के नेतृत्व में निकला रूट मार्च शहर के छोटा चौराहा, सुंदर टाकीज, छिपियाना चौराहा, धवनरोड, होते हुए बड़े चौराहे पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान जनता को संदेश दिया गया कि वह आगामी चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें। किसी के दबाव में न आएं। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो पुलिस को सूचना दें। एक साथ इतना फोर्स देख लोग सहम गए। वहीं पुलिस ने यह संदेश दिया कि चुनाव में सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े हैं। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि अभी एक बटालियन आई है। जिसे चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय में ठहराया गया है।
विज्ञापन