फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   elder sister death made sad

बड़ी बहन की मौत के सदमे में छोटी की मानसिक हालत बिगड़ी

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
elder sister death made sad
उन्नाव। बांगरमऊ में नर्सिंगहोम में युवती का शव लटका मिलने के बाद उसकी छोटी बहन को गहरा सदमा लगा है। उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई है। उसने घर के लोगों को पहचानना तक बंद कर दिया है। ईद के दिन परिवार में खामोशी छाई रही। लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते रहे। पीड़िता की मां ने जल्द ही सीएम से इंसाफ मांगने की बात कही है। भाई ने कहा कि दो दिन में दोबारा पोस्टमार्टम न हुआ तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवती बेहद सरल थी। वह किसी से अधिक बात भी नहीं करती थी। पुलिस ने कहीं न कहीं मामले को दबाने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ कर हत्या के मामले को आत्महत्या बता दिया।
विज्ञापन

मृतका के चचेरे भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचा था तो युवती के दांत टूटे थे। जिस जगह वह लटकी थी, उसके आसपास खून के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की चोट का जिक्र नहीं किया गया। उसने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के घर से आया खाना, रखा रहा
बेटी की मौत के गम में परिवार के किसी सदस्य ने खाना नहीं खाया। घर में चूल्हा न जलने से पड़ोसियों ने दु:खी परिवार को ढांढस बंधा खाना पहुंचाया, पर वह भी रखा रहा।
एक बेटी को खो चुकी मां को दूसरी की चिंता
परिवार को संभालने वाली एक बेटी को खो चुकी मां दूसरी बेटी की हालत को लेकर बेहद चिंतित है। चारपाई पर लेटी बेटी के अचानक चीखने और फिर उसके बेसुध होने से मां का कलेजा कांप गया। वह बेटी के सिर में हाथ फेरते हुए सिसकियां भर रही है। उसने बेटी का अच्छा इलाज कराए जाने की गुहार लगाई है। बताया कि बड़ी बेटी की मौत के गम में छोटी बेटी की मानसिक हालत बिगड़ गई है।

संचालक सहित अन्य के घर दबिश
कोतवाल ब्रजेंद्र शुक्ल ने बताया कि बिना पंजीकरण के नर्सिंगहोम चलाने के आरोप में संचालक सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed