{"_id":"5d2949967d9f0edf92cf81b40766eb9f","slug":"eid-knock-lively-markets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की दस्तक से बाजारों में रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की दस्तक से बाजारों में रौनक
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खुशियों के त्योहार ईद को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। खाने-पीने की चीजों से लेकर कपड़ों, ज्वैलरी व कास्मेटिक आदि की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। कपड़ों में इस बार दीपिका वाला लांग सूट व आमिर वाला कुर्ता खास पसंद है। इसके अलावा सेवई, मेवे, टोपी व जूते-चप्पल आदि की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ईद को लेकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। इसके चलते शहर के मुख्य बाजारों में देर रात तक भीड़भाड़ का आलम बना रहता है। इस बार कपड़ों के बाजार में युवतियों को सबसे अधिक दीपिका वाला लांग सूट सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है वहीं युवाओं का रुझान आमिर वाले कुर्ते की ओर अधिक है।
विज्ञापन
कटरीना घाघरा व शाहिद वाली शेरवानी की भी युवाओं में काफी रुचि देखने को मिल रही है। रेडीमेड कारोबारी अल्ताफ, सचिन, दिवाकर की मानें तो ईद के त्योहार को लेकर बाजार अभी से रफ्तार पकड़ने लगा है। व्यापारियों के अनुसार इस बार ईद पर अच्छा व्यापार हो सकता है। इसके अलावा बाजार में सेवई, मेवे, ज्वैलरी, टोपी व जूते-चप्पलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। शहर के धवन रोड, विश्वेश्वर दयाल मार्केट व सब्जी मंडी में स्थित दुकानों में भी खासी रौनक रही। मुस्लिम महिलाओं ने ईद को देखते हुए अभी से ज्वैलरी व ब्यूटी पार्लरों की बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन