फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

टीईटीः 45 मिनट पहले से प्रवेश मिलेगा

Sat, 22 Jan 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
education
टीईटी परीक्षा को लेकर जीजीआईसी में सिटिंग प्लान तैयार करतीं शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रशिक्षण संस्था का मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास प्रमाणपत्र की इंटरनेट की कॉपी है वह प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार व सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर कराकर ही परीक्षा में बैठ सकेंगे। परीक्षा केंद्र में 45 मिनट पहले प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में टीईटी होगी। दोनों पालियों में 10 हजार 969 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे व शाम को 2:30 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में 600 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 30 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनकी निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। 60 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 74 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को निर्धारित समय पर परीक्षा कराई जाएगी। टीईटी के प्रश्नपत्र कोषागार में रखवाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्रों में पहुंचाए जाएंगे। केंद्रों में तैनात पर्यवेक्षक सीसीटीवी की निगरानी में बंडल खुलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed