फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

एनसीसी कैडेट परीक्षा में 150 अभ्यर्थी शामिल

Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
education
शारीरिक दक्षता परिक्षा में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। कस्बे के श्यामलाल इंटर कालेज में गुरुवार को 57 वीं एनसीसी कैडेट भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में प्रथम वर्ष के 150 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट लिया गया। इसमें 47 अभ्यार्थी पास हुए। वहीं लिखित परीक्षा 65 अभ्यर्थी ही निकाल पाए।
विज्ञापन

नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) 57 वीं बटालियन की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के केवाना ग्राम पंचायत के ग्राम समाज की भूमि पर कैंप लगाया गया। जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) अमृतलाल की देखरेख में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 150 अभ्यर्थियों में 47 ही पास हुए। शेष 103 अभ्यार्थियो की लिखित परीक्षा कस्बे के श्यामलाल इंटर कॉलेज में कराई गई। बटालियन की ओर से जारी हुए रिजल्ट मे 65 अभ्यार्थियों ने सफलता पाई। प्रोसीडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार के निर्देशन पर किया गया है।
विज्ञापन

प्रोसीडिंग आफिसर लेफ्टीनेंट संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि उच्च शिक्षा व सेना, आइटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ में चयन के दौरान एनसीसी कैडेट्स को वरीयता मिलती है। इसके चलते राष्ट्रीय कैडेट कोर की तरफ से छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। बताया कि एनसीसी बी,सी सर्टिफिकेट पास कैडेट को ऑर्मी में सीधा कमीशन के लिए बुलाया जाता है। वही सी सर्टिफिकेट पास कैडेट के लिए परीक्षा में कम से कम बी ग्रेड और स्नातक परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के साहसिक खेलों मे पैराग्लाइडिंग, पर्वतारोहण, साइक्लिंग व पैरासेलिंग खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहन भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed