फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

230 स्कूलों में होगी बिजली, चलेंगे पंखे

Wed, 28 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। विद्युत विहीन 230 परिषदीय स्कूलों में जल्द ही रोशनी व पंखे की व्यवस्था होगी। विद्युतीकरण के लिए शासन से धनराशि जारी कर दी है। वायरिंग, कनेक्शन व उपकरण खरीद के लिए प्रति स्कूल 32,143 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 2305 प्राथमिक व 809 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 230 परिषदीय स्कूल बिना विद्युतीकरण के संचालित हैं। पुरवा, सिकंदरपुर सरोसी, गंजमुरादाबाद, नवाबगंज, एफ चौरासी, बांगरमऊ, बीघापुर, सुमेरपुर, औरास, बिछिया, असोहा, मियागंज, हसनगंज, हिलौली, सिकंदरपुर कर्ण में ब्लॉक के इन विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था न होने से छात्रों को न ही शुद्ध पेयजल मिल पा रहा था और न ही कंप्यूटर की शिक्षा का लाभ उठा पा रहे थे। इसे देखते हुए शासन ने कुल 73 लाख 92 हजार 890 रुपये की राशि जारी की है। इसमें प्रति स्कूल 32,143 रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से विद्यालय में वायरिंग करने के साथ ही विद्युत कनेक्शन कराया जाएगा। ट्यूबलाइट व पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी। वायरिंग के बाद सत्यापन होगा। उसके बाद ही काम करने वाले का भुगतान किया जाएगा। बीएसए जय सिंह ने बताया कि विद्युतीकरण के लिए आई धनराशि एसएमसी खाते में भेज दी गई है। उम्मीद है कि 20 से 25 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed