फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

छह वर्ग फिट की दूरी पर बैठेंगे यूपी बोर्ड परीक्षार्थी

Tue, 01 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा में कोविड को देखते हुए परीक्षार्थियों के बीच छह वर्ग फिट की दूरी रहेगी। पांच सौ वर्ग फिट के कमरे में 14 छात्र ही परीक्षा दे सकेंगे। जिले में उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है जहां हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था है। वायस रिकार्डर और सीसीटीवी भी वही मान्य हो रहे हैं जिनके कैमरे की डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन तक हो।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में सरकारी स्कूलों के साथ अशासकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना है। इन स्कूलों में प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए स्ट्रांग रूम के साथ रिकार्डिंग के लिए डीवीआर व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए वायस रिकार्डर युक्त दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस व हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन लगा होना अनिवार्य है। परीक्षा केेंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व गोपनीयता बनाए रखने के लिए दो लोहे की डबल लॉक अलमारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

--
क्या बोले डीआईओएस
डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए पांच दिसंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। प्रधानाचार्यों से केंद्र निर्धारण के मानकों के आधार पर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद केंद्राें का निर्धारण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed