{"_id":"5f9184728ebc3e9bf851fdf1","slug":"education-unnao-news-knp589946886","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की संख्या कम देख दो प्रधानाचार्यों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की संख्या कम देख दो प्रधानाचार्यों को चेतावनी
विज्ञापन
सोहरामऊ के राजकीय बालिका हाईस्कूल का निरीक्षण करते जेडी सुरेंद्र कुमार तिवारी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुई स्कूलों में पढ़ाई की हकीकत जांचने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने स्कूलों का निरीक्षण किया। जीजीआईसी नवाबगंज व जीआईसी चमरौली में छात्र संख्या कम देख प्रधानाचार्य को अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को स्कूल बुलाए जाने की चेतावनी दी। कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए छात्रों को स्कूल बुलाया जाए ताकि समय रहते कोर्स पूरा कराया जा सके।
माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जीजीआईसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। यहां कक्षा 9 में 240 के सापेक्ष 15 छात्राएं उपस्थित मिलीं। वहीं चमरौली के जीआईसी स्कूल के कक्षा 11 में 207 के सापेक्ष 16 व इंटरमीडिएट में 163 के जगह 18 छात्र उपस्थित देख उनका पारा चढ़ गया। दोनोें स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अल्टीमेटम दिया कि छात्र संख्या जल्द बढ़ा ली जाए।
बोर्ड परीक्षा के चार महीने से ही बचे हैं। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक छात्र बढ़ाने का प्रयास करें। उसके बाद वह पुरवा में बन रहे निर्माणाधीन छात्रावास देखने पहुंचे। गुणवत्तापूर्ण ईंटे न देख डीआईओएस राकेश कुमार से कार्यदायी संस्था की जानकारी ली और निर्देश दिए कि डीएम स्तर से टास्क फोर्स का गठन कराकर इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए। जेडी ने नवाबगंज के एबीसी इंटर कॉलेज, श्यामलाल इंटर कॉलेज व सोहरामऊ के राजकीय बालिका हाईस्कूल का निरीक्षण किया। अन्य सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।