फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

छात्रों की संख्या कम देख दो प्रधानाचार्यों को चेतावनी

Thu, 22 Oct 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
education
सोहरामऊ के राजकीय बालिका हाईस्कूल का निरीक्षण करते जेडी सुरेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुई स्कूलों में पढ़ाई की हकीकत जांचने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने स्कूलों का निरीक्षण किया। जीजीआईसी नवाबगंज व जीआईसी चमरौली में छात्र संख्या कम देख प्रधानाचार्य को अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को स्कूल बुलाए जाने की चेतावनी दी। कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए छात्रों को स्कूल बुलाया जाए ताकि समय रहते कोर्स पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जीजीआईसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। यहां कक्षा 9 में 240 के सापेक्ष 15 छात्राएं उपस्थित मिलीं। वहीं चमरौली के जीआईसी स्कूल के कक्षा 11 में 207 के सापेक्ष 16 व इंटरमीडिएट में 163 के जगह 18 छात्र उपस्थित देख उनका पारा चढ़ गया। दोनोें स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अल्टीमेटम दिया कि छात्र संख्या जल्द बढ़ा ली जाए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के चार महीने से ही बचे हैं। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक छात्र बढ़ाने का प्रयास करें। उसके बाद वह पुरवा में बन रहे निर्माणाधीन छात्रावास देखने पहुंचे। गुणवत्तापूर्ण ईंटे न देख डीआईओएस राकेश कुमार से कार्यदायी संस्था की जानकारी ली और निर्देश दिए कि डीएम स्तर से टास्क फोर्स का गठन कराकर इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए। जेडी ने नवाबगंज के एबीसी इंटर कॉलेज, श्यामलाल इंटर कॉलेज व सोहरामऊ के राजकीय बालिका हाईस्कूल का निरीक्षण किया। अन्य सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed