{"_id":"5f9183b78ebc3e9bef37f51e","slug":"education-unnao-news-knp5899463102","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग 26 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग 26 अक्तूबर से शुरू हो रही है। डायट कैंपस में ओपेन काउंसलिंग के तहत शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इसमें तीन ब्लॉक पुरुष शिक्षकों के लिए बंद रहेंगे। जबकि इनमें महिला शिक्षक स्कूलों का चयन कर सकेंगी।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल 889 शिक्षकों को पिछले सप्ताह लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्हें स्कूल का आवंटन नहीं किया गया था। यह शिक्षक डायट कैंपस में आकर रोजाना हस्ताक्षर कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग अब इन शिक्षकों को स्कूल का आवंटन करने जा रहा है।
स्कूल आवंटन में खोले तो सभी सोलह ब्लॉक जाएंगे। लेकिन सिकंदरपुर कर्ण, बिछिया व सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के स्कूलों को पुरुष शिक्षक नहीं ले सकेंगे। जबकि महिला शिक्षकों को इन ब्लॉकों में स्कूल लेने की सुविधा रहेगी। पुरुष शिक्षकों को यह ब्लॉक तीन साल जिले में नौकरी का समय पूरा करने पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
भीड़ न लगे इसके लिए काउंसलिंग तीन दिन 26, 27 व 28 अक्तूबर को रखी गई है। लेकिन यदि दो दिन में ही आवंटन हो जाएगा तो 28 की तिथि को कैं सिल किया जा सकता है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से स्कूल आवंटन के लिए तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं। लेकिन यदि दो दिनों में ही स्कूल का आवंटन हो जाता है तो तीसरी तिथि निरस्त कर दी जाएगी।