फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   eating poisonous's Five person serous

जहरीला पदार्थ खाने से पांच की हालत बिगड़ी

Sat, 16 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 16 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
eating poisonous's Five person serous

उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा समेत पांच ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक छात्रा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव कुद्दूखेड़ा निवासी राजेश (28) पुत्र कुंज बिहारी ने गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर भाई बृजेश ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, बीघापुर थानाक्षेत्र के गढ़ाकोला निवासी राजेश का पत्नी अनारकली (35) से किसी बात को लेकर गुरुवार रात विवाद हो गया। इससे नाराज अनारकली ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर सास कैलासा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर में रहने वाले अरविंद शर्मा की पत्नी पुष्पा (25) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

वही, शहर कोतवाली के मोहल्ला ईदगाह में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती का उसके भाई से विवाद हो गया। इसके चलते उसने नींद की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया।


तथा अजगैन थानाक्षेत्र के दयानंद दीनानाथ इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रह रही 21 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हॉस्टल की वार्डेन राधारानी ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed