फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   East Delhi and passengers smiled at the root of the Department of Transportation

परिवहन विभाग दिल्ली व पूर्वांचल रूट के यात्रियों पर मेहरबान

Mon, 06 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
East Delhi and passengers smiled at the root of the Department of Transportation
बस स्टाप पर खड़ी रोडवेज बसें। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली के त्यौहार पर यात्रियों को अपनों तक आसानी से पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग उनका हमसफर बनेगा। त्योहार पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना को देख परिवहन विभाग दिल्ली व पूर्वांचल रूट पर नौ मार्च से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। विभाग का दावा है कि यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर का तोहफा तो मिलेगा ही साथ ही एक सप्ताह तक विभिन्न रूटों पर बसों का टोटा नहीं होगा।

परिवहन विभाग ने होली पर यात्रियों का सफर सुगम बनाने व राजस्व इजाफा करने के लिए जिले में 40 अतिरिक्त बसों को अटैच किया है। जिले की सड़कों पर दौड़ रही 93 बसों के अलावा 10 मार्च से 17 मार्च तक 40 और बसें अलग-अलग रूटों पर फर्राटा भरेंगी। जिस पर परिवहन आयुक्त के रवींद्र नायक ने मुहर लगाई है। एआरएम गौरव वर्मा ने बताया कि होली पर दिल्ली व पूर्वांचल रूट को फोकस किया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिल्ली रूट पर यात्रियों की मारामारी होती है। जिसके कारण इस रूट पर 20 अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा। इसके अलावा फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, पटरौना रूट पर भी 20 अतिरिक्त बसें सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। 11 से 13 मार्च तक दिल्ली रूट पर 12 से 14 मार्च तक पूर्वांचल रूट पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन


13 व 14 को लखनऊ-कानपुर रूट पर फोकस
13 मार्च को होली व 14 मार्च को भाईदूज होने के कारण लोकल के यात्रियों की भी परिवहन विभाग ने सुध ली है। एआरएम ने बताया कि दोनों दिन लखनऊ-कानपुर रूट की बसों के करीब 50 फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे लोकल के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों के लिए मारामारी नहीं झेलनी पड़े। बसों का स्टापेज हर बस स्टाप पर होगा। ड्राईवरों की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाल्वो के स्टापेज पर माथापच्ची
लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे रूट पर वाल्वो बसें फर्राटा तो भर रही हैं, लेकिन जिले में स्टापेज न होने से यात्रियों को इसके सफर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एआरएम ने बताया कि अधिकारियों से होली के मौके पर विकास नगर डिपो से चलने वाली वाल्वो बसों के जिले में स्टापेज कराने की मांग की है। अधिकारियों ने वाल्वो के स्टापेज का फिलहाल आश्वासन दिया है। मगर लिखित में अभी तक कुछ भी नहीं मिला। एआरएम ने उम्मीद जताई है कि होली पर जिले के यात्रियों को वाल्वो बस से सफर का तोहफा मिल सकता है।

 
ड्राइवर को मिलेगा इंसेंटिव का तोहफा
यात्रियों को गंतव्य तक समय से पहुंचाने में बस ड्राइवर की भूमिका सबसे अहम होगी। विभाग ने बेहतर तरीके से काम को अंजाम देने वाले ड्राइवर को प्रोत्साहित करने के लिए इंसेटिव का तोहफा देने की बात कही है। जो ड्राईवर 10 से 17 मार्च के बीच 2400 किमी का सफर तय करेगा। उसे 2800 रुपये का इंसेटिव दिया जाएगा। एआरएम ने बताया कि सभी रूटों पर लगातार बस संचालन कराए जाने को लेकर ड्राईवर व कंडक्टर की छुट्टियां 17 मार्च तक रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed