{"_id":"4aff6fd2bca378eb8bed35f7cd82293b","slug":"during-the-treatment-injured-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र में सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार को मौत हो गई। घटना में दंपति समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
आसीवन थानाक्षेत्र के जमलापुर गांव में सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में सोमवार सुबह मारपीट हो गई थी। जमलापुर गांव निवासी रामआसरे (30) का अपने चचेरे भाई लालता से विवाद चल रहा था। रामआसरे इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह विवाद के दौरान ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में रामआसरे के अलावा उसकी पत्नी मन्नोरानी (28) और गंगाघाट थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी बहनोई रज्जनलाल (36) घायल हो गया था। दूसरे पक्ष से लालाराम, केशवराम, जमुना पत्नी राममिलन और फूल कुमारी पत्नी लालता भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल रज्जनलाल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामआसरे और उसकी पत्नी मन्नोरानी को देर रात कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रज्जनलाल भतीजे के लिए लड़की देखने के लिए अपनी ससुराल आया था।
रज्जनलाल की मौत से पत्नी सियादुलारी, बेटी प्रीती (13) और बेटे सचिन (11) का बुरा हाल है। आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।