{"_id":"f92079de76c5e5ee860eea184c755a7e","slug":"dumper-by-the-impact-killed-two-young-men-riding-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे की इलाज के लिए कानपुर लेकर जाते समय जान गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के थाना गांव निवासी विनय (30) शनिवार शाम को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उदशाह गांव निवासी अपनी बहन दामिनी के यहां गया था। उसके साथ गांव में ही रहने वाला उसका साथी नरेंद्र (35) भी था। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रऊ गांव के पास हरदोई की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर टक्कर मारते हुए भाग निकला। दोनों घायल काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेंद्र को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र पेशे से वाहन चालक था और पांच भाइयों में सबसे बड़ा था जबकि विनय ने गांव में फोटो स्टूडियो खोल रखा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक साथ दो मौतों से गांव में पूरे दिन कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन