{"_id":"36ae9896e3b30658b46e50e53ee3d903","slug":"due-to-long-disease-prdhanpti-did-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग प्रधानपति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग प्रधानपति ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के देवगांव में बीमारी से त्रस्त होकर प्रधान पति ने गांव के बाहर एक बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर काम कर रहे छोटे भाई को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
देवगांव निवासी सुधीर यादव (45) काफी समय कैंसर से पीड़ित थे। उसका इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को डाक्टर ने आपरेशन की सलाह दी थी।
डाक्टर को दिखाने के बाद पत्नी अनीता यादव से दर्द होने की बात कही। गुरुवार सुबह वह नहाने के बाद घर से खेत गया। वहां पर छोटे भाई नवाब से बातचीत की और टहलते हुए बाग की ओर चला गया। करीब एक घंटे तक जब वह वापस नहीं आया तो नवाब बाग में गया। वहां पर देखा बड़े का शव आम के पेड़ में फांसी पर लटका था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन खेत पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट निकला। सुसाइट नोट में उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद पत्नी व बच्चों को सही सलामत रखा जाए।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी अनीता यादव ग्राम प्रधान हैं। उसके पांच बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चित्रा (22) की शादी हो चुकी है। जबकि खुशब ू(16), शील(14), सोनी(12), रामलखन(10) व रामकिशन (8) वर्ष हैं।