फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dowry murder report on four including husband

चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder report on four including husband
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर गांव में महिला की मौत पर पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पति समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शनिवार को महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

क्षेत्र के लंगरपुर गांव निवासी धमेंद्र की पत्नी सीमा का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद ससुरालियों ने पुलिस को सूचना देकर आत्महत्या करने की तहरीर दी थी। देर रात मृतका के मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और बेटी को मार डालने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर देने की बात कह शांत कराया। मृतका के चाचा बिहार थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी शंकर की तहरीर पर पुलिस ने भतीजी के पति, सास व ससुर की तहरीर मृतका के पति धर्मेंद्र ससुर नन्हकऊ, सास चंदावती व ननद सोनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ससुराल के लोग बुलेट बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट की जाती थी। शनिवार को हत्या कर दी गई। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed