फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Doing yoga at home to be healthy

निरोग रहने को घर पर रहकर किया योग

Mon, 22 Jun 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Doing yoga at home to be healthy
शहर के मोहल्ला पीडीनगर में घर में योग करते बच्चे। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन नहीं कराया गया। अधिकारियों से लेकर आम जनता तक ने निरोग रहने के लिए घर में ही योग किया। वहीं, प्रशिक्षकों ने भी ऑनलाइन व्यवस्था से प्राणायाम सिखाए।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने रविवार सुबह 7 बजे अपने आवास पर ही योग, प्राणायाम का अभ्यास किया। जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने आवासों पर रहकर योग अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति उन्नाव के महामंत्री व मीडिया प्रभारी अनुज निगम ने घर पर ही योग किया। पतंजलि संगठन के सभी प्रभारियों व योग साधकों ने घरों पर
विज्ञापन

योगाभ्यास किया। योग शिक्षक ललित, उमाशंकर यादव शुक्ल, अलोपी शंकर मिश्रा, डा. यूपी तिवारी के साथ युवा भारत व स्काउट गाइड्स स्वयंसेवकों ने परिवार के साथ योगाभ्यास किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने आवास पर पत्नी, बेटे व बहू के साथ योग किया। शिक्षिका पिंकी त्रिवेदी ने घर पर बच्चों को योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ में आरएस पब्लिक स्कूल के बच्चों शिखा सिंह, विहान तिवारी, ममित सिंह, अदिति वर्मा आदि ने योग किया। कस्बा चकलवंशी के मूल निवासी अभिनेता व लेखक चंद्रभूषण सिंह ने अपने आवास पर परिवार के साथ योग का अभ्यास किया। सलेमपुर में समाजसेवी धनंजय सिंह व फ ौजी अकबाल बहादुर सिंह ने परिवार के साथ योग किया।
नवाबगंज में एनसीसी के लेफ्टिनेंट संतोष कुमार तिवारी, शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षीविहार में एनसीसी कैडेट्स अंकित शुक्ला, आर्यमन द्विवेदी, अतुल कुमार, राज, कस्बा निवासी विशाल श्रीवास्तव, राहुल साहू, राजेंद्र द्विवेदी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि सिंह ने अपने आवास पर योग किया।
हसनगंज में तहसीलदार नरेंद्र यादव, बीडीओ केएन पांडेय, एडीओ पंचायत रतन श्रीवास्तव, न्योतनी नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राठौर, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, मोहान अध्यक्ष हयात रसूल, अधिशासी अधिकारी रुकमणी बिस्ट, कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह, नेहरु युवा केंद्र ब्लाक एनवाई प्रताप सिंह व अमीशा ने भी योगाभ्यास किया। भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री ममता सिंह ने भी योग किया।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सभी युवा मंडलों एवं महिला मंडलों के पदाधिकारियों ने घर में रहकर योगाभ्यास किया। मुख्य कार्यालय में राज्य प्रशिक्षक बेचेलाल राजपूत ने अभ्यास कराया। जिला युवा समन्वयक विनीत गहलावत, पूजा सिंह कनौजिया, आचमन दीक्षित, अमन सिंह व अरुण कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। बीघापुर के टेढ़ा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी योग किया। उधर, बिछिया कोविड-एल 1 हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमितों के साथ चिकित्सक टीम सदस्यों ने योगाभ्यास किया। कोविड टीम लीडर डॉ. शैलेंद्र, डा. आरपी सचान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed