फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   doer to doer surwey start

घर-घर सर्वे शुरू

Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
doer to doer surwey start
घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण की जानकारी लेतीं शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण में अब फर्जी रिपोर्टिंग नहीं चलेगी। बगैर वैक्सीन लगे ही टीकाकरण का संदेश आने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे शुरू किया है। इसमें शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। किशोरों, युवा और बुजुर्गों की सूची तैयार की जा रही है। बूस्टर डोज का भी आंकड़ा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से अधिक उम्र के 22,29,911 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। 2.18 लाख किशोरों को वैक्सीन लगनी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण अभियान चला रहा है। लेकिन कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें लोगों को टीका नहीं लगा और उनके मोबाइल पर संदेश पहुंच गया। ऐसे में अब टीकाकरण का डोर टू डोर सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के साथ 1040 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण के सर्वे के लिए शिक्षकों की दो-दो सदस्यीय टीमें लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन

टीमें घर-घर जाकर नगर पालिका व पंचायत से मिली सूची के आधार पर टीकाकरण की जानकारी ले रहीं हैं। जिन्हें टीका नहीं लगा है, उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि डोर टू डोर सर्वे में प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीम तैनात की गई है। वैक्सीन लगवाने व न लगवाने वाले का नाम, मोबाइल नंबर, पता लिखा जा रहा है। सूची तैयार होने के बाद टीकाकरण करने में और आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed