{"_id":"584850d54f1c1bfd644493b6","slug":"doctors-writing-out-medication-to-the-patient-caught-by-jd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को बाहर की दवा लिख रहे डाक्टर को जेडी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को बाहर की दवा लिख रहे डाक्टर को जेडी ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर सीएचसी का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक डा. एके यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मंडल के संयुक्त निदेशक ने सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें डाक्टर बाहर से दवाईयां लिखते मिले। उन्होंने फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक डा. एके यादव दोपहर 12 बजे सीएचसी पहुंचे। परिसर में गंदगी देख प्रभारी डा. बृजेश कुमार वर्मा को फटकार लगाई। प्रभारी ने सफाई कर्मचारी न होने की बात कही। ओपीडी में मौजूद डा. एसपी सिंह मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे थे। दवाएं बाहर की लिखते मिलने पर फटकार लगाई और पर्चे पर डाक्टर के हस्ताक्षर कराकर उसे साथ ले गए। महिला अस्पताल में भी उन्हें साफ-सफाई नहीं मिली। शौचालय में गंदगी मिली। वार्ड में बल्ब फूटे मिले। इस पर डा. क्षमा शुक्ला को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड में मरीजों ने पैसे लिए जाने की शिकायत की। अल्ट्रासाउंड कर रहे डा. ललित को डांटते हुए हिदायत दी कि दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त निदेशक डा. एके यादव ने बताया कि बाहर की दवा लिखने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ उच्चाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। वहां से डाक्टर पर कार्रवाई होगी। जेडी के साथ टीम में डा. सीमा अल्वी व अरविंद मौजूद रहे।