फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   docter,video,mareej

फर्श पर लोटते इमरजेंसी वार्ड के बाहर आ गया मरीज, स्टॉफ नहीं लगी भनक

Sat, 14 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
docter,video,mareej
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर निकला गिरकर घायल हुआ युवक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल युवक प्यास लगने पर फर्श पर लोटते हुए वार्ड के बाहर मेन गेट तक पहुंचा। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया और उपमुख्यमंत्री को ट्वीट कर दिया। वहां मौजूद उसके एक साथी ने उसे वार्ड में पहुंचाया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बा निवासी संजय गुप्ता गुरुवार रात जीने से नीचे गिर गए थे। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह साथ रही पत्नी वंदना बच्चे को खाने का सामान लेने गई थी। जबकि उसका दोस्त बाहर खड़ा था।
विज्ञापन

तभी संजय प्यास लगने पर घिसटते हुए वार्ड से बाहर आ गया। यह देख लोगों ने वीडियो बनाया और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ट्वीट कर दिया। अन्य तीमारदारों का कहना है कि कि इतना स्टॉफ होने के बाद भी मरीज बाहर घिसटता चला आया लेकिन किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। पत्नी के मुताबिक पति का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वह कितने समय वार्ड से बाहर निकल आया स्टॉफ को पता ही नहीं चला। उसे दोबारा भर्ती करा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed