{"_id":"53dbc568bfc659b1f82c24fb2800389e","slug":"do-shout-out-to-jay-bhola-convair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भोले का उद्घोष करते निकले कांवरिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय भोले का उद्घोष करते निकले कांवरिये
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र से कांवरियों के झुंड लोधेश्वर महादेव बाबा के दर्शन के लिए बोल बम, जय भोले आदि जयकारा लगाते निकले। बाबा भोलेनाथ के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
नारंगी परिधान धारण किए कांवरिये यहां से गंगा के पावन तट परियर से जल लेकर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव को चढ़ाएंगे। कांवरियों की टोली मे संदीप यादव, मस्तराम, आलोक यादव, मिलाप, सोमवार, वीरेंद्र कुमार, रोहित, चुन्नू, महेंद्र कुमार, नान्हे, विनोद कुमार, प्रीतम कुमार, खुशीराम आदि 101 लोगों का झुंड बनाकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
कांवरियों का लहरू गांव के प्रधान दिलीप कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया।