फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not go to mother, stay at father's house

नहीं जाना मां के पास, पिता के पास ही रहना

Wed, 03 Feb 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Do not go to mother, stay at father's house
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला से जानकारी लेतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी व सद? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी व सदस्य मनोरमा शुक्ला ने बुधवार को जिले का दौराकर महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बच्ची से उपाध्यक्ष की बात कराई। बच्ची ने मां के पास जाने से इनकार करते हुए पिता के घर ही रहने की बात कही। इसके बाद उपाध्यक्ष और सदस्य ने जिला कारागार में महिला बंदियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। कई साल से पति से अलग औरास में रह रही महिला ने आसीवन निवासी पति पर छोटी बेटी को जबरन अपने पास रखने की शिकायत की। बताया कि दो बेटे उसके साथ रहते हैं जबकि बेटी को उसका पति मिलने नहीं देता। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने आसीवन एसओ को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस ने बेटी की उपाध्यक्ष से बात कराई। बेटी ने साफ कहा कि वह बहुत छोटी थी।
विज्ञापन

तभी मां छोड़कर चली गई थी। वह अपने पिता के पास ही रहेगी। सुमेरपुर से आई महिला ने उपाध्यक्ष को बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में उड़ीसा गए थे। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चल रहा। साथ गए दो युवक भी कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद अक्टूबर में उड़ीसा पुलिस ने एक शव बरामद कर शिनाख्त के लिए बुलाया। शव काफी पुराना होने से पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीएनए सैंपल को जांच के लिए भेजा लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई। उसने रोते हुए बताया कि वह समझ नहीं पा रही कि शव उसके पति का है या किसी और का। उपाध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहर के एबी नगर की दो बहनों ने अपने भाई पर माता-पिता के देहांत के बाद संपत्ति हड़पने और घर से बाहर निकालने के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उपाध्यक्ष ने महिला थाना प्रभारी को जांच कराने के निर्देश दिए। कुल 11 शिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद उपाध्यक्ष एवं सदस्य जिला कारागार पहुंची। यहां महिला कैदियों और बंदियों से बात कर व्यवस्था की हकीकत जानी। इसके जिला महिला अस्पताल प्रसूताओं से भी बातचीत की। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी रेनू यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed