फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not driving while talking on mobile

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात न करें

Mon, 02 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Mon, 02 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Do not driving while talking on mobile
एसपी उन्नाव पवन कुमार ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी बढ़ते सड़क हादसों का प्रमुख कारण है। ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात करने की आदत और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों में आम बात हो गई है। पुलिस कार्रवाई तो करती है। सफलता तब तक नहीं मिलेगी जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे।
विज्ञापन


 सदर चौकी स्थित यातायात पुलिस कार्यालय में दीप जलाकर यातायात माह का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि, जान है तो जहान है। यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है वाहन चालक ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करते हैं। दुर्घटना का यह सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया चलाते समय हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने वाहन चलाने के साथ ही उसे सही तरीके से खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करना दूसरे के लिए मुसीबत बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर होने वाले अधिकांश हादसों में सड़क घेरकर खड़े किए गए वाहन प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से वाहन पार्किंग अक्सर हादसा मौतों का कारण बनती है। यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने कहा कि सफर में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वाहन के पूरे कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर चलें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed