{"_id":"6102f5258ebc3e583534deab","slug":"dm-unnao-unnao-news-knp6431810118","type":"story","status":"publish","title_hn":"DM,unnao","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DM,unnao
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तेज बारिश से पूरे शहर में जल भराव पर डीएम के तेवर तल्ख होते ही पालिका कर्मियों में तेजी आ गई। निरीक्षण के अगले ही दिन नालों की सफाई के लिए श्रमिक लगा दिए गए। आदर्श नगर में मुख्य नाले के चोक पड़े साइफन से दस टन कचरा निकाला गया।
मालूम हो कि मंगलवार और बुधवार को हुई तेज बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया। बारिश के 24 घंटे बाद भी शिव नगर, सिविल लाइंस पूरब खेड़ा, पूरन नगर, रामपुरी, पीतांबर नगर सहित कई मोहल्लों में जलभराव बरकरार है। बुधवार को शहर का निरीक्षण करते हुए डीएम रवींद्र कुमार ने नगर पालिका कर्मियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। डीएम के तेवर तल्ख हुए तो गुरुवार को पालिका ने आनन फानन 25 श्रमिकों को नाला सफाई में लगाया।
सबसे पहले नालों के मुहाने साफ कराने का काम शुरू हुआ। आदर्श नगर में मुख्य नाले का साइफन पूरी तरह चोक मिला। प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य प्रकार के कचरे से पटा साइफन से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इससे कई मोहल्लों में जलभराव हो गया था। पहले दिन दस टन कचरा निकाला गया।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएम के निर्देश पर शनिवार और रविवार को नालों पर किया गया अतिक्रमण तोड़ा जाएगा।
नगर पालिका में न ईओ न सफाई इंस्पेक्टर
नगर पालिका ईओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव का दस दिन पहले तबादला हो गया था। उनके स्थान पर मणिभूषण तिवारी को यहां इसी पद पर भेजा गया था। लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। इससे पालिका के जरूरी काम रुके हैं। तीन दिन पहले यहां तैनात सफाई इंस्पेक्टर संजीव वर्मा का भी शाहजहांपुर तबादला हो गया। इससे व्यवस्था और चरमरा गई हैं।