फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dm take cares of quarintine people in unnao

उन्नावः डीएम ने क्वारंटीन व होम क्वारंटीन की जानी हकीकत

Fri, 22 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
dm take cares of quarintine people in unnao
बौनामऊ क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम,सीडीओ व एसपी। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी में सदर तहसील क्षेत्र के बौनामऊ में क्वारंटीन किए गए मजदूरों का हाल जानने डीएम व एसपी पहुंचे। यहां पर अलग-अलग प्रांतों से 73 प्रवासी गांव पहुंचे हैं। जिनमें कुछ मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कराकर होम क्वारंटीन किया गया है। इस मौके पर सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ व एडीओ पंचायत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बौनामऊ में अलग-अलग प्रांतों से ट्रक, पैदल या साइकिलों से 73 श्रमिक गांव पहुंचे हैं। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने मजदूरों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया है। कुछ मजदूरों की जांच कराकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर को डीएम रवींद्र कुमार, एसपी विक्रांतवीर व सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति क्वारंटीन किए गए मजदूरों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन

अहमदाबाद से आए सूरज पुत्र विनयकांत व गंगू पुत्र छोटा के घर पहुंचकर जिलाधिकारी ने होम क्वारंटीन का जायजा लिया। साथ ही होम क्वारंटीन मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी। इससे पहले प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन मजदूरों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौजूद निगरानी समिति के सदस्यों से अभिलेखों की जांच की। कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर कोई कोताही न बरती जाय। इस मौके एसडीएम सदर दिनेश कुमार, बीडीओ सरोसी साधना दीक्षित, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, प्रधान इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed