{"_id":"5daa16fc8ebc3e93b24e4d32","slug":"dm-sp-arrived-to-bid-farewell-to-bjp-state-president-unnao-news-knp5206037161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विदा करने पहुंचे डीएम, एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विदा करने पहुंचे डीएम, एसपी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर के पास प्रदेश अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेते कार्यकर्ता व भीड़ नियंत्रित ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का जिले में आगमन होने पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उन्हें विदा करने डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी एमपी वर्मा पहुंचे। इस दौरान मीडिया को घुसने नहीं दिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार सुबह कानपुर गए थे। वहां से वाया सड़क मार्ग होते हुए उन्नाव पहुंचे। सबसे पहले जाजमऊ पुल पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। यहां आनंद अवस्थी, सरोज सिंह, अनुराग अवस्थी, विजय द्विवेदी, केडी त्रिवेदी, गणेशशंकर मिश्रा आदि ने फू ल माला से स्वागत किया। मरहला चौराहे पर भानु मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचे। जहां जिलाधिकारी व एसपी भी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में मीडिया को अंदर जाने से रोका गया जबकि भारी संख्या में भाजपाई डीएम, एसपी की मौजूदगी में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर सेल्फी और चेहरा दिखाने की होड़ करते रहे। हालांकि एएसपी विनोद कुमार पांडेय समर्थकों को हटाने का प्रयास करते रहे।

शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते सदर विधायक पंकज गुप्ता व अन्य।- फोटो : UNNAO
विज्ञापन