{"_id":"6cabaedf6dc6c625d40a0bad496089e8","slug":"diwan-punched-ran-gamblers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान के घूंसा मार जुआरी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान के घूंसा मार जुआरी भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जुए के अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस और जुआरियों के बीच गुत्थमगुत्था हो गई। पुलिस टीम से धक्कामुक्की कर सात जुआरी भाग निकले। एक जुआरी ने हेड कांस्टेबिल की नाक पर घूंसा जड़ दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस सिर्फ दो जुआरियों को ही गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला एबी नगर में एनसीसी कार्यालय के पीछे जुए की फड़ सजती है। करीब ग्यारह बजे दरोगा केपी सिंह कुछ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही जुआरी मंदिर की दीवार फांदकर भागने लगे।
विज्ञापन
जवानों ने पकड़ने का प्रयास किया तो जुआरी धक्कामुक्की करने लगे। टीम में शामिल हेड कांस्टेबिल सर्वेश कुमार यादव (50) ने एक जुआरी को पकड़ लिया तो जुआरी ने उनकी नाक पर घूंसा जड़ दिया। नाक पर चोट लगते ही हेडकांस्टेबिल जमीन पर गिया गया और अफरातफरी के बीच सात-आठ जुआरी भाग निकले जबकि एबी नगर मोहल्ला निवासी विजय अवस्थी और अमोल वर्मा नाम को दो युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने घायल हेडकांस्टेबिल का जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली एसएसआई एसएन पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन