{"_id":"590785964f1c1bd73a44298c","slug":"divider-biker-bike-maiden-s-death-soldiers-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती की मौत, सिपाही गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती की मौत, सिपाही गंभीर
उन्नाव
Updated Tue, 02 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
nagnath accident
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सई नदी पुल के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की गिरकर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही लखनऊ के बंथरा थाने में तैनात है। सोमवार को वह महिला मित्र के साथ आगरा से लखनऊ जा रहा था। मौके पर पहुंचे एसओ ने घायल सिपाही को अस्पताल भेजा। हादसे के वक्त सिपाही हेलमेट पहने था, इसलिए सिर में कम चोट आई है।
आगरा के सिकंदरा दुर्गा कालोनी निवासी गोपाल शर्मा (25) पुत्र सत्यपाल बंथरा थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। सोमवार को वह अपनी दोस्त फिरोजाबाद के टुंडला निवासी गया प्रसाद की बेटी हिमांशी (20) के साथ बाइक से आगरा से लखनऊ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरास थानाक्षेत्र में सई नदी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक की गति तेज होने से पीछे बैठी हिमांशी काफी दूर जा गिरी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई,
जबकि सिपाही गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर औरास एसओ संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। एसओ के अनुसार घायल सिपाही ने बताया कि वह और हिमांशी साथ पढ़ते थे। उसकी पुलिस में नौकरी लग गई, जबकि हिमांशी अभी पढ़ाई कर रही थी। सोमवार दोपहर बाद दोनों बाइक से लखनऊ जा रहे थे।