{"_id":"f7590ec0d3ea07e9cdf68bc12d0efa5e","slug":"disturbances-at-the-petrol-pump-and-sophistication-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंपों पर घटतौली और मिलावट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंपों पर घटतौली और मिलावट!
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 19 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला पूर्ति एवं बांट-माप विभाग के अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है। लंबे समय से इन दोनों विभागों के अफसरों ने पेट्रोल पंपों की चेकिंग नहीं की। इसका फायदा उठाकर पेट्रोलपंपों पर घटतौली और मिलावट की जा रही है। इसके अलावा कई पेट्रोलपंपों पर मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में करीब आधा दर्जन पेट्रोलपंप हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में करीब आधा सैकड़ा पेट्रोल पंप संचालित हैं। ग्रामीण इलाकों के कई पेट्रोलपंपों पर पुरानी मशीनें लगी हैं। जिसमें रुपये फीड करने का सिस्टम नहीं है। 25 से 30 पैसे का तेल हर उपभोक्ता को कम ही मिलता है। वहीं कई पंपों पर मशीन बंद होते ही पाइप गाड़ियों की टंकी से निकालकर ऊपर कर लेते हैं। जिससे पाइप में बचा पेट्रोल ऊपर आ जाता है।
विज्ञापन
इससे भी कर्मी प्रति लीटर 20 से 30 मिली पेट्रोल मार देते हैं। एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि कई कर्मचारी मशीन को स्विच दबाए बगैर ही नोजल आन कर देते हैं। इससे उसके पहले उपभोक्ता को दिए गए पेट्रोल या डीजल की मात्रा प्रदर्शित होती है। मीटर में जीरो दिखे बिना ही जल्दी में मशीन आन कर दी जाती है।
विज्ञापन
अमूमन ग्राहक इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इन कारनामों की बदौलत एक ओर कर्मी प्रतिदिन तगड़ी अवैध कमाई करते हैं वहीं संचालकों को भी खासा मुनाफा होता है। चकलवंशी, सफीपुर में स्थित पेट्रोलपंपों के अलावा बांगरमऊ, हसनगंज, औरास, बीघापुर, पुरवा, मौरावां, नवाबगंज, भगवंतनगर आदि में पुरानी मशीनों की सहायता से घटतौली की जा रही है।
नहीं दी जा रही सुविधाएं
उन्नाव। शहर व ग्रामीण इलाकों के अधिकतर पेट्रोलपंपों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पंपों पर न तो फ्री हवा के इंतजाम हैं और न ही पीने के लिए शुद्ध पानी मिल रहा है। कुछ पेट्रोलपंपों पर न शेल्टर की व्यवस्था है और न ही बाथरूम। इसके अलावा पेट्रोलपंपों पर नपना भी नहीं मिलता है। ग्राहकों द्वारा मांगे जाने पर भी टेस्ट पेपर नहीं दिए जाते हैं। कई पंपों पर डेन्सिटी (पेट्रोल का गाढ़ापन जांचने) की भी व्यवस्था नहीं है।
जिला पूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर पेट्रोलपंपों पर चेकिंग की जाएगी। यदि कहीं भी घटतौली या मिलावट पाई जाएगी तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।