फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District Vigilance & Monitoring Committee meeting

जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में माइनर सफाई पर उठाए सवाल

Sun, 08 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 08 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
District Vigilance & Monitoring Committee meeting
उन्नाव। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सिंचाई विभाग के एक्सईएन, अध्यक्ष (सांसद सच्चिदानंद साक्षी) और सदस्यों के निशाने पर रहे।
विज्ञापन


सदस्यों ने जेसीबी से माइनर की सफाई और सरकारी धन के बंदरबांट करने का आरोप लगाया। इस पर अध्यक्ष ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को नहर सफाई की जांच और भौतिक सत्यापन करने के आदेश दिए।

बैठक में पीडी राजेश कुमार मिश्र ने सदन को बिंदुवार जानकारी दी। एजेंडा नोट के बिंदु नंबर 2 के चमियानी माइनर की जानकारी सदन में आते ही सांसद ने सवाल किया कि मेरी जानकारी में कहीं भी टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। माइनरों व नहरों की सफाई में खानापूर्ति हुई।
विज्ञापन


कहा कि सफाई में मानकों का पालन नहीं किया गया जिससे सिंचाई के पीक सीजन में पुरवा क्षेत्र के लोग पानी छोड़ने की मांग करते रहे। वहीं, मोहान में पानी रुकवाने की बात होती रही। सांसद ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन से पूछा कि सफाई कागजों पर हुई या धरातल पर। पूर्व विधायक व समिति के सदस्य कृपाशंकर ने कहा कि अधिकारी आंकड़ों से भ्रमित कर रहे हैं। गलत सूचना सदन में रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने विभागीय अधिकारी से पूछा कि जिन माइनर की सफाई कराई उससे संबंधित प्रधान, बीडीसी सदस्य से सत्यापित कराया कि नहीं। अध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगे।


जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सत्ताधारी दल के एक भी विधायक ने हिस्सा नहीं लिया। सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता भी करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ नेहा शर्मा, मनरेगा उपायुक्त व पीडी राजेश कुमार मिश्र, डीडीओ एनबी सविता, डीपीआरओ संजय बर्नवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed