{"_id":"60ae4341f504b5bfa03c1203a2419e23","slug":"district-received-a-gift-of-two-more-lohia-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिला दो और लोहिया बसों का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिला दो और लोहिया बसों का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले के अलग-अलग रूटों पर दो लोहिया बसों का तोहफा परिवहन राज्य मंत्री ने दिया है। उन्नाव से औरास व सिकंदरपुर सरोसी होते हुए परियर तक दो बसों को दस दिन के अंदर चलवाने के निर्देश एआरएम रोडवेज को दिए हैं।
विज्ञापन
परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के गांव बरबटपुर में राज्य वित्त से बनी सीसी रोड का लोकार्पण करने के लिए आए थे।
उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी ही एक ऐसी सरकार है जो किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के लिए सरकार एक और योजना चलाने जा रही है। इस योजना में जिन किसानों का बीमा है यदि उनकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उन्हें पांच लाख के बीमा का लाभ मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि जो दो लोहिया बसें दी गई हैं उनमें से एक उन्नाव से औरास तथा दूसरी उन्नाव से करोवन, नादाखेड़ा तथा सिकंदरपुर सरोसी होते हुए परियर तक जाएगी। इस दौरान उन्होंने बरबटपुर गांव में बीआरजीएफ के अंतर्गत गांव सथरा व पिंडोखा में बनेे मिनी सचिवालय के अलावा बनी गांव में रामनाथ मंदिर के पास से भगवान दीन के घर तक बनी सीसी रोड तथा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत बरबट गांव में प्राइमरी पाठशाला में बनी सीसी रोड के पत्थरों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि चुनाव के समय वादे करना अलग बात है लेकिन उनको पूरा करना सबके बस की बात नहीं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो वादे किए थे उनको पूरा किया है। इसलिए आगामी चुनाव में जनता इसका खुद ब खुद जवाब देगी।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की नीतियों रीतियों को साथियों ने साइकिल यात्रा निकाल कर जन-जन तक पहुंचाया है। सपा नेत्री मनीषा दीपक ने जनता को विश्वास दिलाया कि वह हर समय उनके साथ हैं। कार्यक्रम में आने वाली जनता के प्रति उन्होंने आभार जताया। सपा के जिला महासचिव राजेश यादव ने कहा कि यूपी में जिस तरह से विकास की धारा बह रही है इससे यह उम्मीद है कि वर्ष 2017 में इसका लाभ जरूर मिलेगा।
परिवहन राज्य मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक कमलेश कुमार व ग्राम प्रधान राजेश कुमार माल्यार्पण कर किया। संचालन केके वर्मा ने किया। यहां मंत्री जी ने छात्र-छात्राओं में ड्रेस का वितरण भी किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।