फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District Panchayat members grew seven seats

जिला पंचायत सदस्यों की सात सीटें बढ़ीं

Sat, 28 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 28 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat members grew seven seats
उन्नाव। जिला पंचायत सदस्यों के साथ-साथ बीडीसी सीटों में भी इजाफा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के बाद जिला पंचायत सदस्यों की सीटें पचास से ज्यादा हो गई हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आंकड़ा 1300 को पार कर गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। जल्द ही विभाग नई बढ़ी सीटों की सूची जारी कर आपत्तियां मांगने की कवायद शुरू करेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जनपद में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 46 और क्षेत्र पंचायत सदस्य 1150 हैं। शासन के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटों का सर्वे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान में जिले की जनसंख्या लगभग 31 लाख है। इसके आधार पर ही गांवों की वार्ड वार सूची तैयार की गई। वार्ड वार सर्वे होने के बाद अंतिम रूप से जिला पंचायत सदस्यों की सीटों में सात का इजाफा हुआ है। पहले कुल सीटें 46 थीं जो अब बढ़कर 53 हो गई हैं।

वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की संख्या 1150 से बढ़कर 1319 पहुंच गई है। यानि बीडीसी में 169 सीटें बढ़ी हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या में सबसे ज्यादा 1186 का इजाफा हुआ है। पहले कुल सीटें 11772 थीं जो अब बढ़कर 12958 पर पहुंच गई हैं।

विभागीय सूत्रों की मानें तो बढ़ी हुई सीटों की सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। जल्द ही बढ़ी हुई सीटों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद इन सीटों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।

ग्राम पंचायतों की पहले ही बढ़ चुकी है संख्या
उन्नाव। जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 1044 हो गई है। 90 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। नई गठित ग्राम पंचायतों में आई आपत्तियाें में मात्र एक सही पाई गई थी। जांच पड़ताल के बाद नई गठित 90 ग्राम पंचायतों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पूर्व में जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 954 थी।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच हो सकते हैं चुनाव!
उन्नाव। सितंबर 2010 में पंचायत चुनाव हुए थे। उस समय 2001 की जनगणना के अनुसार सर्वे हुआ था। इस वर्ष पंचायती चुनाव होने हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आयोग अक्टूबर से दिसंबर के मध्य चुनाव करा सकता है। इसके लिए सर्वे का काम तेजी के साथ पूरा कर लिया गया है।


जल्द ही आपत्तियां मांगकर उनका निस्तारण किया जाएगा और अंतिम फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव के मद्देनजर विभाग परसीमन का काम तेजी से निपटाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed