{"_id":"68150fbcc5c162c5dd069cb4","slug":"district-level-officers-will-monitor-the-cleanliness-system-unnao-news-c-221-1-uno1004-130456-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे सफाई व्यवस्था की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे सफाई व्यवस्था की निगरानी
Sat, 03 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 03 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अब डीएम ने निगरानी व औचक निरीक्षण की तैयारी की है। इसके लिए 16 जिलास्तरीय और इतने ही नगर पालिका अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया है। निगरानी सोमवार से शुरू होगी।
डीएम गौरांग राठी ने शहर को स्वच्छ बनाने और सुरक्षित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर के सभी 32 वार्डों में निगरानी व्यवस्था शुरू की है। जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामित अधिकारी वार्डों की साफ-सफाई का औचक निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
बताया कि पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं वह सुबह छह बजे से आठ बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड में रहकर सफाई कराएंगे। इसके साथ ही नामित पर्यवेक्षक फॉगिंग व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण करेंगे। किसी तरह की लापरवाही पाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीएम न्यायिक विकास कुमार सिंह को साफ- सफाई के प्रभावी अनुश्रवण के लिए निर्देशित किया है।