फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   district 34 position i n health plan

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिला पिछड़ा

Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
district 34 position i n health plan
उन्नाव। स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में जिले की 34वीं रैंक आने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। सोमवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। हालांकि गर्भवती महिलाओं व बच्चों के पंजीकरण में जिले का प्रदेश में पहला स्थान आने पर अधिकारियों का उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम रवींद्र कुमार ने जिले की रैंकिंग, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों के पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी व आशाओं का भुगतान, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत व शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में संयुक्त रूप से (यूपी हेल्थ डैसबोर्ड में) जिले की 34वीं रैंक आई है। डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमाें में प्रगति के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। बैठक में सीएमएस डॉ. पवन कुमार, डॉ. अंजू दुबे, एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. एचएन प्रसाद, डॉ. जेआर सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग, स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी डॉ. लालबहादुर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed