फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Distant outpost near Sadar million theft

सदर चौकी के पास दूर दस लाख की चोरी

Sat, 01 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 01 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Distant outpost near Sadar million theft

उन्नाव। चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के तकीनगर मोहल्ले में संचालित सिंह टेलीकॉम से गुरुवार रात दुकान का शटर काटकर करीब दस लाख रुपये मोबाइल, पेन ड्राइव व मेमोरी कार्ड पार कर दिए। शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने सूचना दुकान स्वामी को दी। दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


दुकान से चौकी के बीच 40 मीटर की दूरी होने के बावजूद वह तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने सूचना आईजी को दी दी। जिसके बाद आईजी ने एसपी से घटना के बारे में पूछा। जानकारी न होने पर फटकार लगाई। उसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सुबह करीब नौ बजे सीओ, कोतवाल व चौकी प्रभारी दुकान पहुंचे और छानबीन शुरू की। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी निकलवाए गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला आवास-विकास कालोनी में रहने वाले ऋषि चोपड़ा की तकी नगर मोहल्ले में सिंह टेलीकॉम के नाम से दुकान संचालित है। 30 जुलाई को ऋषि चोपड़ा रोजना की भांति रात लगभग 9.30 बजे दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे मकान मालिक कुक्की ने फोन से जानकारी दी कि दुकान का शटर टूटा पड़ा है। वह दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर कटा हुआ अलग पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के अंदर रखे साठ मोबाइल सेट गायब थे। जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये की थी। इसके अलावा मोबाइल की एसेसरीज, पेन ड्राइव व मेमोरी कार्ड भी गायब थे। ऋषि ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लगभग तीन घंटे तक जब कोई भी पुलिस अधिकारी दुकान नहीं पहुंचा तो उसने आईजी को घटना से अवगत कराया। आईजी ने एसपी महेंद्रपाल सिंह को लाइन पर लिया।

आईजी का फोन आते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ गोपीनाथ सोनी, कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी व सदर चौकी इंचार्ज हनुमान पांडेय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी से रात के फुटेज भी निकलवाए।


सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि जांच के दौरान जो सेट जहां रखे थे वहां से नहीं हटाए गए। इतना ही नहीं एलईडी भी चोर नहीं ले गए। दुकानदार का कहना है कि गत्ते में मोबाइल सेट रखे हुए थे वही चोर उठा ले गए। फिलहाल जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए गए हैं। जल्द ही खुलासा भी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed