फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dispute ended between lawyers and Tehsil administration

अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच विवाद समाप्त

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute ended between lawyers and Tehsil administration
बांगरमऊ। मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वकीलों और तहसील प्रशासन के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सफीपुर के अध्यक्ष कृष्णकांत कनौजिया 18 जून को बांगरमऊ तहसीलदार न्यायालय में कार्य कर रहे थे। तभी बांगरमऊ कस्बे की एक महिला ने अधिवक्ता पर आरोप लगा अभद्रता की थी। तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने मामला शांत कराया था। इसके बाद महिला के दो पुत्र साथियों के साथ तहसील पहुंचे थे। पुलिस दोनों को थाने ले गई थी। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम अंकित शुक्ला पर हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छुड़वाने का आरोप लगा हंगामा किया। मामले को तूल पकड़ता देख उन्नाव बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला शनिवार को तहसील पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बनाए रखें। इस पर एसडीएम अंकित शुक्ला ने महिला और उसके दो पुत्रों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। बैठक में सत्यनारायण कनौजिया, अशोक सेठ, अनिल वर्मा, सुभाष शुक्ला, कमलाकांत तिवारी, श्रीकांत द्विवेदी, मुजम्मिल अहमद, योगेश लोधी, मनीष मिश्रा व अजीत द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed